बगैर सूचना के वार्ड क्रियान्वयन समिति बनाने पर रोष महुआ।नवनीत कुमार ग्रामीणों को बगैर सूचना के वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बीडियो को आवेदन देकर गलत तरीके से किए गए क्रियान्वयन समिति को रद्द करने की मांग की गई है और पुनः नए सिरे से बैठक बुलाकर समिति गठन करने की मांग की गई है। यह वाक्य महुआ अनुमंडल के चेहराकला प्रखंड शाहपुर खुर्द पंचायत की है। पंचायत के वार्ड संख्या 1 के ग्रामीणों ने बीडियो को दिए आवेदन में लिखा है कि बगैर सूचना के ही गलत तरीके से वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है जो बिल्कुल गलत है ग्रामीण अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, रणधीर कुमार, रजनीश कुमार, मोहम्मद कलाम, सुनील कुमार आदि दर्जनों लोगों ने समिति के गठन पर आक्रोश जताया है और तिथि तय कर समिति का गठन करने की मांग की है।