April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में पुलिस ने पकड़ी करीब 30 लाख की शराब /रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में पुलिस ने पकड़ी करीब 30 लाख की शराब
महुआ। नवनीत कुमार
ट्रक से उतारे जा रहे शराब की पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह सफलता महुआ थाने के चकफतेह गांव में मिली। पुलिस ने ट्रक से 314 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चकफतेह में शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है। उसे खपाया जा रहा है। इस बीच उन्होंने पुलिस की टीम बनाकर उक्त जगह पर नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान ट्रक सहित 314 कार्टन शराब पकड़ी गई। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज और चालक खलासी भागने में सफल रहे। पुलिस शराब लदी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि ट्रक पर 314 कार्टन में 2796 लीटर शराब बरामद की गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 से 35 लाख बताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.