April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

510 किशोर किशोरियों को लगे को वैक्सीन के टीके /रिपोर्ट नवनीत कुमार

510 किशोर किशोरियों को लगे को वैक्सीन के टीके
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में उच्च, उच्चतर, कालेज और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में 510 किशोर किशोरियों को टीके लगाए गए। यहां विद्यालयों में टीका कर्मियों की टोली पहुंचकर उनका टीकाकरण किया। इस बीच कुछ विद्यालयों में उनकी भीड़ जमी रही।
वैशाली विद्यालय महुआ, संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर, निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा, अक्षयवट कॉलेज महुआ सहित कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी भीड़ अधिक हो रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार संत जॉन्स एकेडमी मानपुरा, उच्च विद्यालय सिंघाड़ा, नीलकंठपुर, हरपुर मिर्जानगर, राम लखन सिंह अवध महाविद्यालय प्रेमराज, उच्च विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर, चांदसराय आदि में टीके दिए गए। इधर किशोर किशोरियों के अलावा 18 वर्ष से ऊपर वाले 600 को भी टीकाकरण किया गया। टीकाकर्मी घर घर जाकर छूटे लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। इस बीच उन्हें विभिन्न समस्याएं आ रही है। बावजूद उसे झेलते हुए वे आगे बढ़ रहे हैं। टीकाकरण की सफलता को लेकर टीकाकर्मी पूरे जोर-शोर से उत्साहित होकर लगे हुए हैं।
महुआ में तीन जगहों पर 123 लोगों को दिए गए बूस्टर डोज:
महुआ में मंगलवार को तीन जगह पर बूस्टर डोज दिए गए। इस बीच यहां 123 लोगों ने यह डोज लिया। महुआ पीएचसी, थाना और बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बूस्टर डोज लगाए गए। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि तीनों जगहों पर 123 लोगों को बूस्टर डोज दिए गए हैं। बूस्टर डोज अभी स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को ही दिए जा रहे हैं। यह टीका दूसरे डोज के 9 महीने के बाद लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.