April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निरक्षण भवन का स्थानीय विधायक ने विधीवत फीता काट कर उद्घाटन किया/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित भवन संख्या 4 में उच्च अधिकारी निरक्षण भवन का स्थानीय विधायक ने विधीवत फीता काट कर उद्घाटन किया इस अवसर पर बीडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर उदघाटन किया। तत्पश्चात विधायक ने आपदा राहत कोष से दुर्घटना में मौत के बाद मिलने वाली मुआबजा राशि का वितरण किया।

पातेपुर के बीजेपी विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान के हाथों प्रखंड परिसर स्थित निर्मित भवन को उच्चाधिकारी निरीक्षण भवन के रूप में स्थापित करते हुए उक्त भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान बीडीओ मनोज कुमार राय, सीओ मुन्ना प्रसाद, राजस्व अधिकारी उदयन सिंह, अंचल निरीक्षक नरेश पासवान, अंचल नाजिर ओमप्रकाश दुबे, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशरफी सहनी, उपाध्यक्ष नरेश राय, इंद्रजीत सिंह, चिंकू राय, जयप्रकाश पासवान, अमरेश पासवान, धनेश मिश्रा, रंजीत कुमार रंजन, नीरज मिश्रा के साथ साथ प्रखंड कार्यालय के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन द्वारा सड़क दुर्घटना में हुए मृत्यु के उपरांत सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को मिलने वाली आपदा राहत कोष से सहायता के रूप में तीन मृतक के परिजनों को बतौर मुआबजा राशि के रूप में चार चार लाख रुपये मृतक के परिजनों मु ट्रांसफार्मर किया गया। इस मौके पर विधायक ने प्रखंड व अंचल कर्मी की उपस्थिति भी खंगाला विधायक की उपस्थिति में बिजली के जेइ अनुपस्थित पाए गए विधायक ने प्रखंड व अंचल कर्मी के साथ ही प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विभागीय पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पदाधिकारी एवं कर्मचारी की अनुपलब्धता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.