पातेपुर प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा /मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट
पातेपुर प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा के साथ जहां प्रशासनिक स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किये जाने को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे ह। वही प्रखंड कार्यलय परिसर स्थित समेकित बाल विकाश परियोजना कार्यलय परिसर में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका द्वारा खुलेआम सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते देखा गया।
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समेकित बाल विकाश परियोजना कार्यलय परिसर में गुरुवार को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोरोना का बूस्टर डोज दिया जा रहा था। इस दौरान दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बिना मास्क लगाए एवं शोसल डिस्टेंस का पालन किये बगैर एक साथ एक ही जगह बैठी रही। कोरोना के संक्रमण से बेखौफ सेविका एवं सहायिका जहां कोरोना से बचाव को लेकर टिका लगाने के लिए जुटी थी वही सरकार के गाइडलाइन का पालन को लेकर प्रखंड कार्यलय में न तो किसी पदाधिकारी का ध्यान उस ओर जा रहा था और न ही समेकित बाल विकाश परियोजना के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने इस तरफ ध्यान देना मुनासिब समझा हालांकि बताया जाता है कि इस दौरान एक सौ फ्रंट लाइन के वर्करों ने बुसटर डोज लिया।
