प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया /रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो पर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने सघन
मास्क चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बिना मास्क के राह चल रहे लोगो को 50रुपये का चालान भी काटा गया।
पातेपुर थाना के निकट गुरुवार को पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय एवं सीओ मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में थाने के पुलिस बल के सहयोग से सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों समेत साइकिल सवार का भी 50 रुपये का चालान थमाते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाने के सख्त निर्देश देते हुए लोगो से कोरोना का जंग जितने की अपील की। इस दौरान कई ऐसे लोगो को भी देखा गया जो मास्क अपनी जेब मे रख कर चल रहे थे।उन लोगो का भी पदाधिकारियो ने चालान काटते हुए मास्क लगाने का सख्त निर्देश दिया।
