April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड कुसवाहा समाज के कार्यकर्ताओ ने फूंका दया प्रकाश सिंहा का पुतला।/रिपोर्ट अमरेश कुमार।।

प्रखंड कुसवाहा समाज के कार्यकर्ताओ ने फूंका दया प्रकाश सिंहा का पुतला

रिपोर्ट अमरेश कुमार।

महुआ:-चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं ने महुआ बाजार के गांधी चौक पर शुक्रवार को दया प्रकाश सिंहा का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कुशवाहा संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने दया प्रकाश सिन्हा को देशद्रोही बताते हुए कहा -चक्रवर्ती सम्राट अशोक के अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय स्तंभ एवं उनके चक्र को तिरंगे में स्थान देकर भारत सरकार ने उनकी महानता एवं महान कार्यों को स्वीकारा है और वैसे विश्व के नायकों में शामिल सम्राट अशोक पर दया प्रकाश सिन्हा का वक्तव्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है उन्होंने सिन्हा को मिले साहित्य अकादमी पुरस्कार और पदम श्री का सम्मान राष्ट्रपति से वापस करने के साथ-साथ उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने एवं उनके द्वारा सम्राट अशोक पर लिखी किताब को प्रतिबंध लगाने की मांग किया है। उन्होंने कहा -दया प्रसाद सिन्हा ने सम्राट अशोक पर अशोभनीय वक्तव्य देकर पूरे देश को बदनाम किया है अगर इन पर कार्रवाई नहीं होती है तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय धरोहर से खिलवाड़ करने वाले का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में देश पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुखिया सुरेश सिंह ने कहा –अगर सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है वह आने वाले दिनों में संघ के माध्यम से जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा! कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी और अपमान को देश की जन कभी स्वीकार नहीं कर सकती है। इस मौके पर मुकेश कुमार, इंजीनियर विकास कुमार चौधरी, आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार, राघवेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, महेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.