70 फीसद परिवार मे मना संक्रांति बाकी आज महुआ। नवनीत कुमार महुआ में शुक्रवार को 70 फीसद से अधिक परिवारों ने मकर संक्रांति का त्योहार मनाए। इस बीच वे नहा धोकर दही चूरा का आनंद लिया। गांव में तो मकर संक्रांति को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चे सुबह से ही उत्साहित होकर ठंड के बावजूद स्नान किया और चुरा दही खाएं। बताया गया कि 30 फीसद से कम परिवारों में शनिवार को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। लोगों ने यह भी बताया कि शुक्रवार की रात सूरज मकर रेखा में प्रवेश करेंगे। जिससे वे लोग शनिवार को मकर उत्सव मनाएंगे। यहां ज्यादातर परिवार मिथिला पंचांग के अनुसार कोई भी कार्य करते हैं। इस कारण अधिकतर परिवारों ने शुक्रवार को देर शाम सूर्य को मकर रेखा में प्रवेश कर जाने के करण इसी दिन मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। घरों में विभिन्न प्रकार की सब्जियां बनी और लोगों ने भोजन में दही-चुरा, सब्जी के साथ तिलकुट आदि का आनंद उठाया। सूर्य को मकर रेखा में प्रवेश करने यानी उत्तरायण होने का त्यौहार यहां धूमधाम से मनाया गया। बताया गया कि सूर्य उत्तरायण हो जाने के कारण कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात मिलने लगती है। इसी के साथ दिन बढ़ने लगता है और रातें छोटी होने लगती है। त्योहार को लेकर बाजारों और चौक चौराहों पर बिरानगी रही। खासकर होटलों, चाय नाश्ता की दुकान तो बिल्कुल सुनसान रहा। इधर दही चुरा के भोजन के बाद युवाओं ने पतंगबाजी का भी आनंद उठाया। विभिन्न जगहों पर युवा वर्ग पतंगबाजी के लिए जुटे। हालांकि इधर कोरोना कि तीसरी लहर को देखते हुए इस बार दही खाने से अधिकतर लोग परहेज किए। लोगों ने बताया कि दही खाने से गले में खराश आएगी। इस कारण इसबार कोविड के बढ़ते लहर को देखते हुए कुछ लोग दही खाने से परहेज किए।