April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गरीब और निसहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही हमारा धर्म:-डॉ दिनेन्द्र  / रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह  

गरीब और निसहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही हमारा धर्म:-डॉ दिनेन्द्र        रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह                                       सिवान :जीरादेई:- प्रखंड के जामापुर मे श्री कृष्णमोहन उषा फाउंडेशन के निदेशक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र के द्वारा गरीब और निशाहाय व्यक्तियों के बिच मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को कम्बल और खाद्य पदार्थ वितरित किया गया. उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की गरीब और लाचार व्यक्तियों की सेवा करना ही हमारा परम धर्म है. उन्होने गांव के गरीब लोगो प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ठण्ड मे बचने की नसीहत दिया. कम्बल और खाद्य पदार्थ वितरण के बाद कोरोना वैक्सीन भी लोगो को लगाया गया और कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के तीसरे लहर को देखते हुए सामाजिक दुरी बनाकर और मास्क का प्रयोग हमेसा करने की सलाह दी गई. इस शिविर मे सैकड़ो लोग सम्लित हुए.
इस मौके पर पूर्व शिक्षक कृष्ण मोहन मिश्र, डॉ अविनाश चंद्र,समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पीयूष सिंह, जीतेन्द्र तिवारी ने इस काम की सराहना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.