पहलवान दिनेश्वर झा नहीं रहे,लोगो ने जताया शोक ।रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत के मोहनपुर धनराज उर्फ खीराचक गांव में क्षेत्र के जाने-माने पहलवान दिनेश्वर झा का मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार की रात निधन हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताते चलें कि दशकों पूर्व इनकी पहलवानी चर्चा सरेआम थी। वे दिग्गज तथा चर्चित पहलवान थे। कुश्ती क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता महुआ प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में मशहूर थी । समसपुरा पंचायत के अधिकतर लोग इन्हें पहलवान जी के नाम से पहचानते थे ।इनके निधन से समसपुरा पंचायत के सभी ब्राह्मण समुदाय ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताई । सभी ब्राह्मण समूदायों ने इनकी निधन पर गहरा शोक प्रकट किया । शुक्रवार की रात्रि में हृदय गति रुक जाने से इनकी मृत्यु हो गई । इनकी मृत्यु पर परिवार के सभी लोगों मातम छा गया । उनके परिवार के सभी लोगों का कहना है कि निश्चित ही हमने आज अपना अभिवावक खो दिया । उनके रहने से परिवार के सभी लोगों को आत्मशक्ति प्राप्त होती थी ,परंतु अभी परिवार के सभी लोग बहुत शोकाकुल अवस्था में है । भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ” वहीं इस मौके पर समसपुरा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने इस दुःख की घड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा इस दुखद खबर को लेकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की । इस दुखद अवसर पर परिवारिक सदस्यों में दिनेश्वर झा जी लड़के अनील झा , रत्नेश झा , अमरेश झा , एयरटेल में कार्यरत गौतम कुमार झा सहीत समस्त परिवार के लोगों ने अपनी गहरी संवेदना जताई । दूसरी तरफ ब्राह्मण समाज में राकेश झा , सुधीर झा , कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी , नमन पाठक , पत्रकार मुरारी कुमार चौधरी , सदानंद चौधरी , जितेंद्र चौधरी, सुनील झा , मुकेश झा , शंकर झा , रंजित झा , आशुतोष कुमार झा , अमोद झा , प्रमोद झा , सहीत समस्त स्थानीय ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया।