पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर बाजार स्थित श्रीराम चंद्र उच्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता सैदपुर डुमरा पंचायत के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने किया।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ जिसमें वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष पर सैदपुर डुमरा पंचायत के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार को चुना गया, वहीं अनीता देवी, एवं जितेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष,अमीत कुमार को महासचिव, हरे कृष्ण सहनी को सचिव,शिला कुमारी को सह सचिव, जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को प्रवक्ता, रजनीश कुमार को मीडीया प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया ,चुने गये सभी संघ के नवनिर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में शिवप्रसाद
पासवान, धर्मेंद्र राम,राजु कुमार, राजकुमार चौधरी, कंचन कुमारी, सुरेश सहनी, संजीत कुमार,अमित कुमार, संतोष कुमार, विनोद राय,सकिंदर राय, राकेश कुमार, अमरेश कुमार ,बैजु कुमार रौशन कुमार आदि भारी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्य उपस्थित थे। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित वार्ड सदस्यों को सम्बोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि वार्ड सदस्यों के हक एवं हकुक की लराई के लिए हम सब को एक जुट होकर रहना है तभी जाकर पंचायत एवं वार्डों का सम्पूर्ण विकास सम्भव हो सकेगा।