February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गैस लीक करने से हुई आवाज दो झुलसे महुआ के भदवास की घटना /रिपोर्ट नवनीत कुमार

गैस लीक करने से हुई आवाज दो झुलसे
महुआ के भदवास की घटना
महुआ। नवनीत कुमार
गैस लीक करने से आग जलाने के बाद जोरदार धमाके हुई और कमरा तहस-नहस हो गया। आवाज की धमक सुनकर लोग दौड़े। इस बीच धमाके में खाना बनाने के दौरान दो लोग झुलस गए हैं।
यह घटना महुआ थाने के भदवास गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार भदवास गांव में अनिल ठाकुर के घर पर सुबह करीब 9:30 बजे खाना बनाने के लिए घर में गैस सिलेंडर को खोला गया था। जब घर के लोग चूल्हा जलाने लगे तो पूरे घर में आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हुआ। धमाके से घर के एस्बेस्टस उड़ गए। दीवाल दरक गए। इसमें युवक दीपक कुमार और उसकी बहन नेहा कुमारी झुलस गई। आनन फानन में दोनों घायलों को लोग महुआ के गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों के चेहरे हाथ पैर जल गए हैं। हालांकि वे खतरे से बाहर है। बताया गया कि गैस लीक होने कारण इस तरह की घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.