April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई।
आदर्श चेतना सेवा संस्थान, दिग्घी खुर्द,हाजीपुर द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी एवं मद्यपान से बचने के लिए मुजफ्फरपुर जिले के कांटी, मोतीपुर, साहेबगंज एवं मड़वन प्रखंड के विभिन्न तीस पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया । इसी कड़ी में मड़वन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई । लोगों को बाहर निकलने पर मास्क पहनने ,भीड़ –भाड़ वाले इलाके से बचने , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि अभी तक 18 वर्ष से ऊपर के जिन लोगों ने कोविड का वैक्सीन नहीं लिया है, वे निश्चित रूप से वैक्सीन ले लें। साथ ही 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी वैक्सीन दी जा रही हैं वे भी समय रहते हैं कोविड का टीका ले लें। यह भी बताया गया कि जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है और दूसरा डोज ले चुके हैं वे भी 9 महीने के पश्चात बूस्टर डोज लेना ना भूलें। वहीं दूसरी ओर नाटक के माध्यम से लोगों को नशा से दूर रहने की सलाह देते हुए बताया गया कि वैसे लोग जो नशा करते हैं उनका घर बर्बाद हो जाता है। हमें किसी भी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करना चाहिए । अंत में लोगों को शपथ दिलाई गई कि स्वयं नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा करने से मना करेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मुजफ्फरपुर एवं जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम 03/01/2022 से 17/01/2022तक संपन्न कराया गया । नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में नवल किशोर सुमन, रवि शंकर पासवान, रंजीत पासवान, लालबाबू भगत, रामाकांत भगत, पिंकी कुमारी, चंदा कुमारी, निर्मला कुमारी, संजय कुमार एवं बालेश्वर जी प्रमुख हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.