April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

350 लोगों की हुई एंटीजन जांच में 3 निकले पॉजिटिव/रिपोर्ट नवनीत कुमार

350 लोगों की हुई एंटीजन जांच में 3 निकले पॉजिटिव,
महुआ में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 51, संक्रमित मरीजों को मौके पर ही दी जा रही दवाओं की किट
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में जांच के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी यहां पीएससी में 350 लोगों की हुई एंटीजन जांच में 03 लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी पॉजिटिव को होम क्वारंटीन किया गया है और उन्हें मौके पर ही दवाओं की किट उपलब्ध कराई गई है। इस तरह यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां पीएससी में प्रतिदिन कोरोना की जांच की जा रही है। यहां 350 लोगों की हुई एंटीजन जांच में 03 कोविड संक्रमित की पुष्टि की गई। पॉजिटिव आने वाले लोगों को नसीहत के साथ उन्हें अस्पताल से दवाओं का किट उपलब्ध कराया गया और होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि यहां सक्रियता पूर्वक अस्पताल आने वाले लोगों का कोविड की जांच करा रहे हैं। उनके द्वारा बताया गया कि यहां 190 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जबकि 51 ट्रूनेट जांच की गई है। यह बताया गया कि पूर्व में मिले अधिकतर संक्रमित चंगे हो गए हैं और वे अपने काम में लगे हैं। महुआ नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अमर कुमार गुप्ता भी कोविड को मात देकर निकल आए हैं और अब बाजार में लोगों के बीच हैं। अभी बताया गया कि कोविड संक्रमित मिलने पर उन्हें नसीहत दी जाती है। इस बार संक्रमित में डर नहीं है और वे महा संक्रमण को उत्साह पूर्वक मात दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.