April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 615 युवाओं के अलावा 144 लोगों को दिए गए बूस्टर के डोज /रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में 615 युवाओं के अलावा 144 लोगों को दिए गए बूस्टर के डोज
कोविड रोधी टीका लेने के लिए युवाओं और किशोरों में उत्साह
महुआ। नवनीत कुमार
कोविड रक्षक टीका लेने के लिए युवाओं और किशोरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों में किशोर किशोरियां टीका लेने के लिए उत्साहित रहते है। वही गांव में भी युवा और युक्तियां उत्साह के बीच यह टीका ले रहे हैं।
मंगलवार को यहां 615 किशोर किशोरियों और युवा युवाओं को कोविड रक्षक टीके दिए गए। जिसमें 15 से 18 वर्ष के बीच 280 किशोर किशोरियों के अलावा 335 युवा और युवतियों ने टीके लिए।
स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण अभियान जोरों से चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका देने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, पीएचसी व विभिन्न जगहों पर निराकरण किया जा रहा है। टीकाकरण में सबसे ज्यादा उत्साह किशोर किशोरियों और युवा युक्तियों में है। स्कूलों में जैसे ही टीका कर्मी पहुंचते हैं किशोर किशोरियों उत्साहित होकर उनके पास पहुंचकर टीका ले रहे हैं। गांव में युवा युवतियां टीका लेने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।।वे टीका कर्मी के पास हंसते हुए पहुंचकर टीका ले रहे हैं। बताया गया कि यहा 615 लोगों ने टीका लिया। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है। वहीं 144 लोगों को बूस्टर डोज भी दिए गए। यहां टीकाकरण में कर्मियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। लोगों के विभिन्न सवालों से गुजरना पड़ता है। वह सारी परेशानियों के झेलते हुए इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.