April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर समाहरणालय पर  आगामी 8 अप्रैल को एआईएसएफ करेेेेगा प्रदर्शन ।

हाजीपुर समाहरणालय पर  आगामी 8 अप्रैल को  एआईएसएफ करेेेेगा प्रदर्शन ।                  रिपोर्ट नसीम रब्बानी                             वैशाली जिला आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन  परिषद की मीटिंग ऑनलाइन जूम एप के माध्यम से संपन्न हुआ। इस मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार तथा संचालन जिला सचिव मोहित कुमार ने किया। इस मीटिंग में शामिल एआईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के सवालों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का राज्यव्यापी आह्वान पर हाजीपुर के समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन करेंगे । इसमें शामिल जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र क्रांति ने बताया कि शिक्षा और रोजगार के सवालों के साथ शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में भी मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेंगे ।

इस मीटिंग में एआईएसएफ के राज्य परिषद सदस्य उत्तम कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष लकी सिंह,जिला सह सचिव रूपराज कुमार, गारौल अंचल अध्यक्ष गौरव कुमार, महुआ अंचल अध्यक्ष गौरव राय ,देसरी अंचल सचिव अभिषेक कुमार सहित दर्जनों जिला परिषद के छात्र शामिल हुए हैं ।
सभी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से ही तैयारी में जुटने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.