प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट मेंसोनपुर ने पातेपुर को हराया महुआ। नवनीत कुमार महुआ अनुमंडल के तीसीऔता मैदान में खेले जा रहे तीसीऔता प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में सोनपुर और पातेपुर टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जहां सोनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पातेपुर को 101 रनों से पछाड़ दिया। टूर्नामेंट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सोनपुर टीम के खिलाड़ी धुआंधार बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन के स्कोर खरा किया। इस बीच लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर टीम के खिलाड़ी 10 ओवर में मात्र 66 रन बनाकर सारे विकेट गंवा दिए। इस तरह सोनपुर टीम को 101 रन से विजई घोषित किया गया। यहां सोनपुर टीम के खिलाड़ी राजा चाइनीस ने टीम को शतक के बाद भी 2 रन दिए। इस तरह राजा चाइनीस को 102 रन बनाने के लिए मैं ऑफ द मैच का पुरस्कार खेल के आयोजक अमित कुमार उर्फ मिंटू सिंह के द्वारा दिया गया। पातेपुर टीम के खिलाड़ियों का शुरुआत प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन 30 रन लेने के बाद उनके विकेट गिरते चले गए। जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए दर्शक अंत अंत तक दर्शक जमे रहे। खेल में मनीष कुमार सिंह द्वारा कॉमेंट्री कर लोगों को खूब मनोरंजन किया गया। अंपायर इंजमाम और कुंदन थे। जबकि स्कोरर राजा और अमरजीत कर रहे थे। शनिवार को मोकामा और समस्तीपुर के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।