April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत /रिपोर्ट नवनीत कुमार

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
महुआ हाजीपुर सड़क के महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा के पास हुई घटना, घटना के बाद कुछ देर के लिए लोगों ने किया सड़क जाम
महुआ। नवनीत कुमार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर महुआ हाजीपुर सड़क के महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा के पास घटी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क भी जाम किया। जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
मृतक मुजफ्फरपुर सकरा थाना के मोहनपुर गांव का 20 वर्षीय महेश कुमार रूदल साह का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की ओर से महुआ तरफ आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह शांत हो गया। इस बीच पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गया। जहा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक और व्यक्ति घायल हो गया जिसे लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि हाजीपुर ले जाने के क्रम में बाइक सवार की रास्ते में मौत हो गई फिर भी उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने एक घंटे तक की सड़क जाम:
महुआ हाजीपुर सड़क के महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा में बाइक सवार की हुई मौत के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और मार्ग को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का कहना था कि वाहन चालकों द्वारा मनमानी तरीके से गाड़ी चलाई जाती है। जिससे घटनाएं होती है। बाद में महुआ और हाजीपुर थाने की पुलिस पहुंची। इस बीच उनके द्वारा समझाने पर लोग शांत हुए और सड़क से हट गए। उसके बाद आवागमन शुरू हुआ। लोगों का कहना है कि उस जगह पर हमेशा घटनाएं होती है। गाड़ी चालकों की लापरवाही से अक्सर दुर्घटना होती है। लोगों ने वाहनों की गति सीमा पर रोक लगाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.