April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पत्रकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे चिराग/रिपोर्ट नवनीत कुमार

पत्रकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे चिराग
महुआ के कुशहर में दिवंगत पत्रकार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के कुशहर में शुक्रवार की शाम लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक के श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिजन से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने का ढाढस बंधाया।
लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे बाद कुशहर पहुंचे। हालांकि उन्हें आने की सूचना पर लोगों की भीड़ उनकी दर्शन के लिए जमी रही। चिराग पासवान जैसे ही कुशहर पहुंचे कि लोगों ने जयकारे लगाए। इस बीच चिराग पासवान दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक गुरुदयाल शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर स्व शास्त्री की पत्नी, पुत्र, बड़े भाई पूर्व पार्षद सुरेंद्र पासवान शास्त्री आदि ने उनका स्वागत किया। यहां पर चिराग पासवान ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को धैर्य और साहस रखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जन्म और मृत्यु पर किसी की वश नहीं चलती है। यहां के बाद वे रंजीत पासवान की माता के निधन पर शोकाकुल परिजन से मिलकर फाटक बनाने के लिए मंसूरपुर हलैया पहुंचे। चिराग पासवान के साथ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ अजय कुमार, वेद प्रकाश पांडेय, राजू तिवारी, गीता कुशवाहा, संजय चौधरी, सनोज पासवान, श्रीकांत पासवान, राजकुमार पासवान, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, संजीत कुमार चौधरी, संजय पासवान, समोद कुमार, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चिराग पासवान का जगह-जगह हुआ स्वागत:
हाजीपुर से समस्तीपुर जाने के क्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जगह-जगह स्वागत किया गया। महुआ हाजीपुर सड़क पर सेंदुआरी, बेलकुंडा, रानीपोखर, कन्हौली में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंगरू चौक पर श्री पासवान पूर्व सरपंच स्व श्रवन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए उतरे। जहां उपेंद्र प्रसाद राय, सत्येंद्र कुमार राय, कमल पासवान, श्रीकांत पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उधर महुआ से ताजपुर रोड पर छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा, डभैच, मालपुर आदि में कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर माला पहनाया और जयकारे लगाए। इस बीच चिराग पासवान बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दारू के पीछे पड़े हैं जबकि विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.