April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में एमएलसी चुनाव पर चर्चा / महुआ। नवनीत कुमार

पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में एमएलसी चुनाव पर चर्चा
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के जलालपुर गंगटी में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर यहां उपेंद्र कुमार राय उपस्थित होकर पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। यहां पर लोगों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया अमोद कुमार ने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव में अच्छे और जानकार उम्मीदवार को साथ देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे उम्मीदवार जो सभी का हो और समाज के लिए कुछ कर सके। इस मौके पर उम्मीदवार के रूप में उपस्थित उपेंद्र कुमार राय ने कहा कि वह एमएलसी चुनाव में उतरेंगे और इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष योगदान होगा। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा से जुड़े रहे हैं और आगे भी मान सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। इस मौके पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के अलावा कई पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी, बुद्धिजीवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.