April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कम हो रहे संक्रमित दर / महुआ। नवनीत कुमार

कम हो रहे संक्रमित दर
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पीएचसी में शनिवार को हुई एंटीजन जांच में लगभग एक पखवाड़े बाद एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। इससे यहां अब आम लोगों ही नहीं बल्कि अस्पताल प्रशासन को भी राहत मिली है। हालांकि यहां अभी तक 58 मरीज तीसरे लहर में संक्रमित पाए गए हैं।
यहां संक्रमित मिले सभी मरीजों को को आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं जो एक सप्ताह के बाद चंगे होकर निकल जा रहे हैं। जानकारी देते हुए स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि एक पखवाड़े बाद यहां जांच में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले हैं। यह शुभ संकेत है।
महुआ पीएसी में लगातार कोविड की जांच हो रही है। इस बीच शुक्रवार को 307 लोगों की हुई एंटीजन जांच में एक भी पॉजिटिव केस नही पाए गए। बताया कि यहां प्रतिदिन एंटीजन कीट के अलावे आरटीपीसीआर और ट्रूनेट की जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि 307 एंटीजन के अलावे 160 आरटीपीसीआर और 70 ट्रूनेट जांच के लिए सैंपल लिया गया है। यहां जांच कराने के लिए लोगों से पहुंचते हैं। टेक्नीशियन अंजू सिंह, सोनू आदि के द्वारा लोगों की जांच की जा रही है।
महुआ में 606 लोगों को लगे टीके:
महुआ में शनिवार को 691 लोगों को कोविड रक्षक टीके दिए गए। यहां टीका लेने के लिए पीएचसी में भीड़ हो रही है। बताया गया कि अब सिर्फ पीएचसी में ही 18 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के लिए भी अलग केंद्र खोलकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि सक्रिय रुप से लगे हैं। बताया गया कि 15 से 18 वर्ष के 149 किशोर किशोरियों को टीके दिए गए। जबकि 23 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लिए। वही 18 वर्ष से ऊपर वाले 275 को प्रथम और 393 लोगों को दूसरे डोज के टीके दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.