अपराधी दृष्टिकोण को देखते हुए आला अधिकारी के निर्देश पर चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।
अपराधी दृष्टिकोण को देखते हुए आला अधिकारी के निर्देश पर चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।
सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट के साथ सुजीत कुमार की रिपोर्ट।
पटना:यातायात पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में अपराधी दृष्टिकोण को देखते हुए पटना इनकम टैक्स गोलम्बर, भोल्टास यातायात पुलिस चेक पोस्ट,डांक बंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड यातायात पुलिस चेक पोस्ट ,चिरैयाटांड़ यातायात पोस्ट पर चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान। हालांकि ( कोविड 19 )कोरोना काल के स्थिति को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान के गति को धीमी कर दी गई थी। लेकिन अपराध पर लगाम लगाने को लेकर जगहों -जगहों पर वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच अभियान के क्रम में वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों, हेल्मेट तथा डिक्की आदि की जांच की गई। इस संबंध में जानकारी लेने पर एएसआई अमरजीत सिंह यातायात भोल्टास चेक पोस्ट प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस उपअधीक्षक के निर्देश के आलोक में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान सभी बाइक एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों का आवश्यक कागजात, हेलमेट के अलावे डिक्की की तलाशी ली गयी। इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच एवं डिक्की की तलाशी ली गई। वाहन जांच एवं मास्क जांच अभियान चलाया गया। मौके पर दो पहिया वाहन सवार लोगों को हेलमेट जरूर पहने, मास्क लगाने व एक से ज्यादा वाहन में सवार नहीं होने को लेकर भी जागरूक किया गया। जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, मास्क, इंश्योरेंस आदि नहीं मिला, वैसे गाड़ियों को रोक कर रखा गया तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया।
