April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

न्यायालय के परिवाद पत्र पर नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

न्यायालय के परिवाद पत्र पर नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज- नयागांव(सारण)
भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति को अपहरण कर लेने को लेकर छपरा कोर्ट के परिवाद पत्र के आलोक में नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है।
नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी उमेश राय ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी छपरा के न्यायालय में एक परिवाद पत्र दायर कर पांच लोगों के विरुद्ध अपने पिता बनारसी राय का अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया गया है जिसमे कहा है कि ब्रज लाल महतो पे० रामदास राय, लखिन्दर राय पे० स्व पंछी लाल राय,सुरेंद्र राय पिता स्व0 खेलाड़ी राय,बैजू राय पिता स्व0 श्रवण राय तथा नंदकिशोर सिंह रसुलपुर गांव थाना नयागांव निवासी बनारसी राय को बुलाकर ले गये और तब से आज तक वापस घर नहीं लोटे है । काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं अता-पता नहीं चल पाया है । उपरोक्त लोगों से पूछने पर बताया कि बनारसी राय के अपना जमीन हमलोग से बेचा है और पैसे लेकर कहीं घूमने चला गया होगा । लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं अता-पता नहीं चल सका तब जाकर नयागांव थाना थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी और एक लिखित आवेदन दिया लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मजबूरन न्यायालय के शरण में जाकर गुहार लगाई और विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सारण ने नयागांव थाना के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश जारी किए जिसपर नयागांव थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.