पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर बाजार स्थित राजद कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में राजद परिवार के सदस्यों ने जयंती समारोह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी कि अध्यक्षता में आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिस में परमहंस राय, प्रोफेसर मो० जसीर , रामललित कुशवाहा, गणेश राय, डॉ अरून प्रसाद राय, मोखतार सिदिकी, जीतेन्द्र राय, इरफान आलम, भुषण राय, अफरोज आलम, समर आलम, आफताब आलम, रविन्द्र कुशवाहा, मो० अशरफ़, विनोद राय, अवधेश प्रसाद यादव,मनोज कुमार, आदि राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।