पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ वैशाली पातेपुर इकाई के महासचिव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय हुसेपुर अजा के पंचायत शिक्षक को निलमबन अवधि का भुगतान अविलंब करने की मांग की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को को संघ के महासचिव रणवीर कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रणय कुमार सिंह, पंचायत शिक्षक नव सृजित प्राथमिक विद्यालय हुसेपुर आजा टोला में पदस्थापित हैं। दिनांक एक सितम्बर वर्ष 2015 में इनको निलम्बित किया गया था।इंका निलमबन पच्चीस जनवरी वर्ष 2020 को समाप्त करते हुए विधालय में योगदान कराया गया। इनके द्वारा संघ को सुचित किया गया है कि बार बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से आग्रह करने के बावजूद आज तक निलमबन अवधि का भुगतान नहीं हो पाया है। आगे अपने पत्र में संघ के सचिव ने कहा है कि निलमबन अवधि के वेतन का भुगतान न करना मानवधिकार का हनन है। उन्होंने ने कहा कि इंका वेतन भुगतान अविलंब किया जाए ताकी संघ को मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज न करानी पड़े।