April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा की स्थिति पर विचार विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।/रिपोर्ट मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के पहाड़पुर गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सभागार में राईट टू एजुकेशन फार्म बिहार एवं जागो बिहार संस्थन प्यारे पुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा की स्थिति पर विचार विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता आंगनबाड़ी सेविका रिंकु कुमारी ने किया जबकि संचालन जागो बिहार संस्थान के सचिव चंद्र किशोर सिंह ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से मुखिया किशोरी देवी,शिक्षिका सुनीता कुमारी, प्रधान शिक्षक अरुण कुमार झा, पुनम कुमारी, चांदनी कुमारी,नेहा कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, अरविंद कुमार, डाक्टर अरुण कुमार, मनोज कुमार, रागिनी वर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में बताया गया कि 20 से तीस जनवरी तक बालिका शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बजट बढ़ओ असमानता घटाओ को लेकर प्रधानमंत्री को तीन हजार पत्र हस्ताक्षर कर भेजा जाएगा। कहा गया कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बजट में बढ़ोतरी किया जाए। एवं तीन से अठारह वर्ष तक बालिकाओं को शिक्षा साथ सुरक्षा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.