जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर।। रिपोर्ट सुधीर मालाकर ।। महुआ (वैशाली )प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम धाम से मनाया । महुआ मुकुंदपुर कोल्ड स्टोर के निकट कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में राजद परिवार के सदस्यों ने जयंती समारोह राजद महुआ प्रखण्ड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव की संचालन में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जननायक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवंअसहायो की सेवा में लगा रहा। आज के समय में जननायक की बताये हुई रास्ते पर चल कर ही समाज का विकास किया जा सकता है ।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रामाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा आलोक भंडारी, मो नदीम रब्बानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वैशाली जिला सचिव ,महुआ प्रखंड युवा अध्यक्ष रणविजय यादव,रौशन यादव छात्र प्रखंड अध्यक्षक्ष, सचिदानंद यादव ,प्रवक्ता जगदेव राम प्रखंड सचिव, सुनील कुमार,बीरचंद्र राय पंचायत अध्यक्ष जहांगीरपुर सलखंनी,नीरज कुमार ,मोती कुमार,अरुण कुमार, सहकारिता प्रखंड महासचिव,लक्ष्मण राम,पंकज कुमार,मनोज यादव,कविता देवी,शिवचंद्र साहनी,कैलाश बैठा,देवानंद कुमार,मनोज कुमार यादव, मुकेश यादव महुआ प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष, सहित सैकड़ों की संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।