सांसद रविशंकर प्रसाद ने फतुहा और बख्तियारपुर में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन।
पटना:पटना साहिब सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने संयुक्त रूप से फतुहा और बख्तियारपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि फतुहा में 250 LPM और बख्तियारपुर में 150 LPM उत्पादन क्षमता है। इस मौके पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना को पराजित करने में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है, देश में पहले पीपीई कीट,वेंटीलेटर, टेस्टिंग कीट,वैक्सीन का उत्पादन नहीं होता था लेकिन प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से आज देश इन सभी उत्पादों में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम से भारत बहुत ही कम समय में 162 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर एक एतिहासिक लक्ष्य हासिल किया है। इस मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि फतुहा और बख्तियारपुर में ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से यहां के स्थानीय लोगों के साथ साथ पटना के अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। कोविड के समय फतुहा और बख्तियारपुर के भाजपा कार्यकर्ता ने बहुत ही सुगमता से मेरे द्वारा भेजे गए ऑक्सीजन,ऑक्सिजन कंसंट्रेटर और खाने के पैकेट का वितरण किया और एक दूसरे का संकट के समय सहयोग किया इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का अभिनंदन करता हूं। श्री प्रसाद ने सीएससी का तारीफ करते हुए कहा कि सीएससी और पेयपाल ने कोरोना के समय निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा में समर्पित रही और मै इनसे आग्रह करता हूं वे आगे भी गरीबों के लिए कार्य करें।सीएससी अधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट की रख रखाव का भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से लोगों को सुविधा प्राप्त हो इसका ध्यान रखें। उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने बताया की वैक्सिनेशन से करोना की तीसरी लहर पर नियंत्रण किया गया है आज बिहार ने 11 करोड़ टिकाकरण का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर चुका है उसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों का अभिनंदन।