वैशाली : महुआ प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के भूतनाथ कर्पूरी चौक पर छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन की अध्यक्षता एवं कर्पूरी स्मारक के संरक्षक डॉ शिवजी ठाकुर के संचालक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने दीप प्रज्वलित कर के किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। विधिवत उद्घाटन के बाद जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा सभी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घनश्याम कुमार दाहा ने जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए केंद्र एवं बिहार सरकार से स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग को उठाया। सभी ने एक स्वर मांग का समर्थन किया। वही जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के सौजन्य से जर्जर कर्पूरी स्मारक का नव निर्माण एवं आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, डॉ शिवजी ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संजू चंद्रा, जिला प्रवक्ता रविंद्र पासवान, जिला महासचिव मुकेश कुमार सिंह, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,रालोसपा नेता विनोद पासवान, सत्यनारायण ठाकुर, डॉ लक्ष्मी शर्मा, बच्चन ठाकुर, सोनेलाल राय,रत्नेश कुमार राज, अभिषेक सोनू,राजेश ठाकुर, लाल देव ठाकुर, भोनू पासवान,धर्मेंद्र पासवान, सनोज ठाकुर, विक्की कुमार धीरज ठाकुर, रंजीत पासवान, लक्ष्मण पासवान सुरेंद्र भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे