April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चांदसराय पंचायत के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस,/रिपोर्ट रजनीश पटेल

चांदसराय पंचायत के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया 73 वां गणतंत्र दिवस,
जंदाहा:-26/01/2021
वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत चांदसराय पंचायत में 73वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन पर मुखिया बिपीन बिहारी राय उर्फ कन्हैया राय, उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसराय में प्रधानाध्यापक सर्वेश्वर ठाकुर, वही सरपंच राजु कुमार वर्मा एवं पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा अपने निजी आवास पर झंडोत्तोलन किया। उसके बाद उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, विद्यार्थी, समाजसेवी एवं देश प्रेमियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर जन गण मन व वंदे मातरम के गीत-गान कर भारत माता की जय नारा लगाते हुए झंडे को सलामी दी। सभी लोगों ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है और कैसे हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें पूर्ण स्वराज्य दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके संघर्ष के कारण ही आज हमलोग एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में जी रहे हैं। आज का दिन हमारे सभी नागरिकों के बीच विविधता, बंधुत्व और समानता में एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का भी दिन है।
इस कार्यक्रम में उपमुखिया दिनेश कुमार सिंह, उपसरपंच पप्पू ठाकुर, शिक्षक रितेश कुमार, सीतेश कुमार, सत्यनारायण ठाकुर, गणेश मलिक, शिक्षिका मंजु कुमारी, रेणु कुमारी, रानी कुमारी, उत्तम ठाकुर, विजय चौधरी, मिथिलेश राय, मनीष कुमार,बच्चेलाल ठाकुर,सतनारायण राय, विश्वनाथ सिंह, युगेश्वर सिंह, रामप्रवेश राय, धनराज राय, मो. चांद, आलोक सिंह कुशवाहा, अमरेंद्र वर्मा,राजेश वर्मा, अशोक राय, कृष्ण गोपाल सिंह, विकास कुशवाहा, चंद्रप्रकाश कुमार,चंदे माझी,रामसिकील ठाकुर, उपेंद्र राम, सतीश कुमार, रामनरेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, प्रमोद कुमार चौधरी के अलावा सैकड़ों गणमान्य प्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.