पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर में बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए पुरी तरह बाधित रहेगी । इस आशय की जानकारी देते हुए पातेपुर बिजली पावर सब स्टेशन के जेइ अनिरुद्ध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 28 जनवरी को दस बजे से दोपहर बारह बजे तक क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति क्षेत्र में पुरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ता समय से पहले बिजली से सम्बंधित अपने कार्य को निपटा लें।