February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक दूजे के हुए डॉ सुजीत एवं तनुजा, गणमान्य लोगों ने दी बधाई ।/रिपोर्ट सुधीर मालाकार

एक दूजे के हुए डॉ सुजीत एवं तनुजा, गणमान्य लोगों ने दी बधाई । रिपोर्ट सुधीर मालाकार हाजीपुर (वैशाली) पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर बहुआरा ,पातेपुर ,वैशाली निवासी डॉ सुजीत कुमार एवं हरिहरपुर, हाजीपुर निवासी ललन प्रसाद सैनी की पुत्री तनुजा उर्फ शालू सैनी ,अग्नि को साक्षी मान, सात फेरे लेकर ,पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंधकर एक दूसरे के हो गए। मांगलिक समारोह हाजीपुर स्थित निजी विवाह भवन आयोजित की गई। मांगलिक समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दो अंजाने राही, आज जीवन पथ पर एक साथ चलने के लिए परिणय सूत्र में बंधे हैं ।जहां से भी अपने गृहस्थ जीवन को पूरा कर अपने माता पिता, अपने सगे संबंधियों, समाज व राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे । परिवारिक दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे ।मंगल आशीर्वाद देते हुए गणमान्य लोगों ने उनके सुखमय , मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की ।इस अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें बिंदेश्वर सैनी ,चंदेश्वर सैनी ,,अशोक सैनी, प्रो दिनेश सैनी, रंजीत कुमार ,अजीत कुमार, रंजीत कुमार, उदय शंकर आजाद ,राजेश कुमार ,श्रीमती पिंकी मालाकार, डॉ किरण कुमारी ,नेहा कुमारी, रवि कुमार , डॉ आलोक कुमार ,प्रो अविंद्र कुमार ,उमेश भक्ता ,धर्मेंद्र कुमार राना ,महेश्वर प्रसाद, प्रो सुधीर मालाकार, जदयू नेता उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार राय, रामसागर सिंह, मुखिया दिलीप कुमार राय, प्रेम शरण मालाकार, दिनेश पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.