April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई–सहपाठियों ने किया सम्मानित-/रिपोर्ट गोपाल सहनी

सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई–सहपाठियों ने किया सम्मानित- नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखंड के नयागांव में स्थित गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय के प्राचार्य उपेन्द्र मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षाप्रेमियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं भावभीनी विदाई दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक जागेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी कुशल व्यवहार से प्राचार्य उपेन्द्र मिश्र ने कभी भी छात्र एवं छात्राओं को निराश नहीं होने दिया।श्री मिश्र हमेशा अपनी जिम्मेदारी व क‌र्त्तव्य के प्रति सजग रहते थे।उनके कुशल प्रबंध क्षमता की ही देन है कि विपरीत परिस्थितियों में भी गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय नयागांव आगे ही बढ़ता रहा।आम छात्रों के साथ-साथ उन्होंने शिक्षकों को जिस तरह से बेहतर सेवा प्रदान की उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मियों परवेज अनवर,शोभा कुमारी,देवानंद ठाकुर,अरुण तिवारी सहित शिक्षाप्रेमी रामस्वरूप राय व मोहन साह आदि लोगो ने भी सभा को संबोधित किया तथा विद्यालय की संगीत शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी ने श्री मिश्र को गीत संगीत के माध्यम से सम्मानित किया।वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी सहपाठियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान से बिदाई लेना काफी दुखदायी होता है। लेकिन जब कोई भी सरकारी सेवक सेवा में आता है तो उसे एक न एक दिन सेवा समाप्त होने पर जाना भी पड़ता है।उन्होंने विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षक देवानन्द ठाकुर को सौंपा है।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान प्राचार्य श्री ठाकुर ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि निवर्तमान प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए शिक्षकों एवं छात्रों को बेहतर सेवा दे सकूं। इस अवसर पर मुख्यरूप से शिवशंकर, रविशंकर, उमेश कुमार, मनीष कुमार, संजय, सुबोध,राजकिशोर, निहारिका, शोभा,श्वेता वर्मा, श्वेता मेहता, बंदना शर्मा, उषा,रिंकू, रेणु, सिमा,राजीव रंजन प्रसाद, अजित, रामनगीना राम,रमेश लाल राजीव रंजन सिंह, सूर्यनारायण राहुल,पप्पू कुमार आदि सहित विद्यालय के कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.