April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा की स्थापना नही होगी जिलाधिकारी।/रिपोर्ट प्रभंजन मिश्रा

 सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा की स्थापना नही होगी जिलाधिकारी।
रिपोर्ट प्रभंजन कुमार मिश्रा
हाजीपुर वैशाली जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष के द्वारा संयुक्त रूप से सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी और जरूरी निदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि कोविड संक्रमण को लेकर 6 फरवरी तक प्रतिबंध लगा हुआ है जिसको देखते हुए स्कूल , कॉलेज , कोचिंग संस्थान सहित सार्वजनिक स्थालों पर मूर्ति स्थापित नहीं होगी 6 फरवरी तक स्कूल , कॉलेज , कोचिंग संस्थान बंद किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालू निजी तौर पर पूजा करेंगे परन्तु छोटी मूर्ति की स्थापना करायेंगे। इस अवसर पर कहीं भी सांस्कृति आयोजन नहीं किया जाएगा तथा डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है । जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा अगर समिति के द्वारा की जा रही है तो समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का डिटेल्स रखा जाय । अगर पूजा बच्चे कर रहे हैं तो उनके अभिभावक का डिटेल्स रखा जाय । उन्होंने कहा कि पूजा पण्डालों में मूर्ति की स्थापना के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से अनुमति लेनी होगी । जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए मूर्ति विसर्जन 6 फरवरी को ही करा लिया जाय मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय तालाब में करायी जाय । एनजीटी के आदेश के अनुसार विसर्जन नदियों में नहीं होना है । जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारियों से इस संबंध में की गयी कार्रवाई की जानाकरी प्राप्त की गयी । एसडीओ हाजीपुर ने बताया कि सभी जगह शांति समिति की बैठक कर ली गयी है तथा विसर्जन के संबंध में निदेश दे दिया गया है । उन्होंने कहा कि हाजीपुर शहरी क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन के लिए गंडक नदी के किनारे कौनहारा घाट एवं सीढ़ी घाट दो जगह चिन्हित कर दिया गया है । वहाँ पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जाएगा घाट की वैरिकेटिंग के लिए नगर परिषद से अनुरोध किया गया है । धारा 107 के तहत बाण्ड डाउन के संबंध में सदर एसडीओ ने बताया गया कि कुल 1255 का प्रस्ताव थानों से प्राप्त हुआ है जिसे कैम्प मोड़ में वाँड डाउन करा लिया जाएगा । अनुमंडल पदाधिकारी महुआ ने बताया कि 144 लोगों को नोटिस जारी किया गया है तथा धानों से प्रस्ताव मांगा गया है । अनुमंडल पदाधिकारी महनार ने बताया कि कुल 206 लोगों से 107 के तहत बॉण्ड भरवाया गया है । इस पर जिलाधिकार ने कहा कि महनार एवं महुआ में 107 की कार्रवाई कम हुयी है इसमें और तेजी लाई जाय । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मूर्ति कितनी जगह लगायी जा रही है . कितने को लाइसेंस निर्गत है . विसर्जन कब करायी जा रही है इसका रूट निश्चित रूप से सूची बनाकर उपलब्ध करा दिया कहा कि किसी भी हाल मार्ग परिवर्तित नही हो यह ध्यान देना होगा । इस अवसर पर अबीर गुलाल का प्रयोग नहीं किया जाय । पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूजा के अवसर पर रात्रि गश्ती बढ़ाने गतिशील रहने एवं आसूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश जाय । उन्होंने समय और में विसर्जन का दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.