April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ मनोज बने वैशाली भाजपा जिला प्रवक्ता। रिपोर्ट सुधीर मालाकार

डॉ मनोज बने वैशाली भाजपा जिला प्रवक्ता।                रिपोर्ट सुधीर मालाकार                हाजीपुर( वैशाली) भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने जंदाहा प्रखंड के कादिलपुर गांव के निवासी सह एन •के •एस कॉलेज अंधरावर के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह को भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया है।। इससे पूर्व डॉ मनोज मंडल, जिला, एवं प्रदेश के अन्य दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा मनोज सिंह के प्रवक्ता बनये जाने से भाजपा जिला में मजबूत होगा। डॉ कुशवाहा ने कहा सभी पुराने कार्यकर्ताओं को लेकर एवं सभी नए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को मजबूत बनाना है। भाजपा के विचारधारा को घर-घर पहुंचाना है । भाजपा का जो मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका सहयोग के मंत्र लेकर आगे बढ़ना है। डॉ मनोज के जिला प्रवक्ता बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में बहुत ही खुशी है। अपनी खुशी को इजहार करते हुए सभी ने हृदय से बधाई दी है। बधाई देने वालों में डॉ ज्योति जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष मनोज मेहता, बच्ची मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गौतम , मनिंद्रनाथ सिंह , सुमन सिंह,एम पी शाही, मंडल अध्यक्ष मनोज झा, विजेंदर सिंह, संजय कुमार सिंह ,अधिवक्ता हरेश सिंह, प्रदेश नेता दिलीप सिंह, प्रियरंजन दास , बृजभूषणचौधरी, शिक्षा जगत से बधाई देने वालों में प्रो विकेश कुमार , प्रो सत्य प्रकाश , प्रो राजनाथ राय, प्रो प्रभुनाथ सिंह, प्रो कैलाशपति शर्मा ,प्रो लालबाबू राय ,प्रो प्रिया वर्मा, प्रो कुंदन कुमार , प्रो राजीव रंजन सहित दर्जनों लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.