वार्ड- संख्या 13 मांझी टोला का बिजली ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया है/मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के कोवाही गांव के वार्ड- संख्या 13 मांझी टोला का बिजली ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया है। पातेपुर पावर सब स्टेशन के कनीय विधुत अभियंता अनिरुद्ध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस टोले के तकरीबन 95% प्रतिशत उपभोक्ताओं ने स-समय बिजली का भुगतान नहीं किया है। इस कारण इस इलाके का ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया है। उन्होंने ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रखंड क्षेत्र के बिजली के उपभोक्ता ससमय बिजली का भुगतान कर लें ताकी विभाग को ऐसी कार्रवाई करने पर मजबूर नहीं होना पड़े।
