April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोविड टीकाकरण को लेकर किशोरों में देखी जा रही है जागरूकता/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

कोविड टीकाकरण को लेकर किशोरों में देखी जा रही है जागरूकता

पूर्वी चम्पारण के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है टीका

– कोविड की तीसरी लहर हुई फीकी पर सतर्कता जरूरी 

मोतिहारी, 08 फरवरी । जिले में अब कोविड की तीसरी लहर का असर फीका पड़ने लगा है। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि कोविड के संक्रमितों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। कोविड की तीसरी लहर अब फीकी पड़ गई है। स्कूल , कॉलेज, मॉल खुल चुके  परन्तु अभी भी लोगों को कोविड से सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले के युवाओं व किशोरों में कोविड टीकाकरण को लेकर समझ देखी जा रही है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर युवा व किशोर टीकाकरण को आगे आ रहे  औऱ टीकाकरण कराकर सुरक्षित हो रहे हैं। जिले के मोतिहारी ,सुगौली, ढाका,पकड़ीदयाल ,हरसिद्धि ,आदापुर समेत अन्य प्रखंडों में किशोर किशोरियों के साथ साथ युवाओं व बुजुर्गों का भी टीकाकरण किया जा रहा है ।

– रिकवरी दर 97.34 व पॉज़िटिविटी दर 0.93 है;
जिला अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में मात्र 04 कोविड संक्रमित व्यक्ति पाए गए। होम आइसोलेशन में 72 लोग हैं। जिले में एक्टिव केस 75 है। रिकवरी दर 97.34 व पॉज़िटिविटी दर 0.93 है । वहीं मात्र 3 मरीज भर्ती है।

– जागरूकता के साथ हो रहा है टीकाकरण;
मोतिहारी सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि मोतिहारी के सदर प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता के साथ 15 से 18 वर्ष के किशोर बच्चे बच्चियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन
मेडिकल टीम के द्वारा किया जा रहा है।
– कोविड के मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है :
मोतिहारी सदर प्रखंड की स्वास्थ्य प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया कि कोविड के प्रति लोगों को सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं। इस कार्य के लिए उन्हें प्रेरित किया जाता है जिसके कारण लोग प्रखण्ड क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर घर घर जाकर भी मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए सेवा दे रहे हैं ।

– कोरोना काल में  इन उचित व्यवहारों का करें पालन
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.