देश की नाज थी सुरों की सरताज थी लता, ये हम नहीं कह रहे हैं पूरी दुनिया की आवाज थी लता ।। नयागांव संगीतालय में लता दीदी को दी गई भावभीनी श्रद्धाजंली– नयागांव (सारण)सोनपुर प्रखण्ड के नयागाँव में स्थित लिच्छवी संगीत महाविद्यालय के संगीतालय में संगीत गुरु बैधनाथ प्रसाद गुप्ता के शिष्यों के द्वारा भारत रत्न स्वर कोकीला देश के महान गायिका लता मंगेशकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आँखो से श्रद्धाजंली अर्पित किया।लता दीदी को श्रद्धाजंली अर्पित करते समय कई शिष्यों के आंखों से आंसू टपक पड़े।वहीं संगीत गुरु बैधनाथ गुप्ता ने भी अपने नम आंखों से लता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे शिष्यो से संगीत साधना की बात कही। इस अवसर पर नयागाँव कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक नवल किशोर ठाकुर, तबला वादन की शिक्षा ले रहे प्रा वि लहलाद चक के शिक्षक रविरंजन,दिघवारा के अभय प्रकाश सिंह, तबला बादक संतोष यादव, राहुल कुमार, रीता कुमारी,एसपीएस के शिक्षक विभास कुमार एवं उनकी पत्नी सहित संगीत की शिक्षा ले रहे दर्जनों कलाकारों ने दिवंगत लता मंगेश्कर को श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।