April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्थानीय मुखिया ने जनता दरबार का आयोजन कर पंचायत की जनता की समस्याओं से रूबरू हुईं।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के लदहो गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में स्थानीय मुखिया ने जनता दरबार का आयोजन कर पंचायत की जनता की समस्याओं से रूबरू हुईं।
लदहो पंचायत की मुखिया किशोरी देवी के द्वारा लदहो गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में मुखिया ने बारी बारी से पंचायत की जनता की समस्याओं को सुनी एवं समस्याओं से निजात के लिए सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी से बात की एवं जनता दरबार में उपस्थित पंचायत के लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि पंचायत की जनता को कीसी प्रकार की समस्या लेकर मेरे आवास पर न आना पड़े या इधर उधर न भटकना पड़े इसे लेकर वह प्रत्येक सप्ताह पंचायत में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनतीं है एवं उसके निष्पादन के लिए हर सम्भव प्रयास करती है। जनता दरबार में समाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा मजदूरों का भुगतान, युरीया एवं डीएपी उर्वरक की अनुपलब्धता,इंदारा आवास लेबर का भुगतान मनरेगा से करने,राशन कार्ड, आदि की समस्या लोगों ने मुखिया के समक्ष रखा। इस अवसर पर उप मुखिया सुंदरेश्वर राय,कृषी समन्वयक मुन्ना कुमार, किसान सलाहकार प्रमोद कुमार सिंह,आवास सहायक पंकज किशोर , विकास मित्र विरेंद्र कुमार राम, पंचायत रोजगार सेवक राजेश कुमार, वार्ड सदस्य दीलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद असलम,उप सरपंच संगीता देवी के साथ ही भारी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.