इंडेन एजेंसी की पिकअप वैन को पातेपुर पुलिस ने चोरी होने के महज 24 घंटे के भीतर छापेमारी कर बरामद किया।मो एहतेशाम पप्पू
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह गांव से चोरी हुए दीक्षा इंडेन एजेंसी की पिकअप वैन को पातेपुर पुलिस ने चोरी होने के महज 24 घंटे के भीतर छापेमारी कर महनार रोड हाजीपुर स्थित श्री महावीर बॉडी बिल्डर गैराज से बरामद कर थाने ले आई।वही पुलिस मौके से इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह गांव से दीक्षा इंडेन एजेंसी के प्रबंधक अवधेश कुमार ने सात फरवरी को पातेपुर थाने में आवेदन देने हुए बताया था कि छह फरवरी की शाम दीक्षा इंडेन एजेंसी की सिलेंडर डिलीवरी करने वाली पिकअप वैन उनके आवास थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह स्थित दालान पर खड़ी थी। अगले सुबह दालान पर से गाड़ी गायब होने की स्थिति में काफी खोजबीन करते हुए गैस गोदाम पर गए वहां भी गाड़ी का पता नही चलने पर अंत में उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पिकअप वैन चोरी होने की प्राथिमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया था।आवेदन मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने गाड़ी में लगे जीपीएस के माध्यम से गाड़ी को ट्रैक करना शुरू कर दिया था। पिकअप वैन चोरी होने के महज 24 घंटे के भीतर उक्त पिकअप वैन को हाजीपुर के महनार रोड स्थित श्री महावीर बॉडी बिल्डर गैराज से बरामद करने के बाद जप्त कर थाने ले आई। पुलिस बरामद पिकअप वैन के साथ ही मौके से ही उक्त गैरेज के मालिक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के शहदुल्लाहपुर गांव निवासी रौशन कुमार तथा गैराज में काम करने वाले उसका सहयोगी भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी मुकेश साह को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां आवश्यक पुछ ताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया।
