April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आत्मा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा महुआ।रिपोर्ट नवनीत कुमार

आत्मा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा
महुआ।                                         

 रिपोर्ट नवनीत कुमार
महुआ। सूचना सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें किसानों से संबंधित कई निर्णय लिए गए। बैठक यहां कृषि कार्यालय पर हुई। जिसमें पदाधिकारी और कृषि विशेषज्ञ भाग लिए।
बैठक में किसानों के समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। यहां पर पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न फसलों से होने वाली आय के बारे में भी चर्चा की। यहां बताया गया कि किसान मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर इससे अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। मशरूम उत्पादन से विभिन्न जगहों पर किसान समृद्ध हो रहे हैं। इसके लिए उन्हें विशेष तौर पर प्रशिक्षण दिलाने को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही बकरी पालन पर भी यहां बताया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि बकरी पालन कर भी किसान आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। बकरी पालन और मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को कृषि लोन देने का प्रावधान है। किसान कार्यालय से इस संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां किसान पाठशाला के तहत विभिन्न राज्यों में उन्हें परिभ्रमण करा कर कृषि की जानकारी लेने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि किसान परिभ्रमण के दौरान कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। यहां जीरो टिलेज खेती पर भी विशेष जोर देने पर बल दिया गया। बताया गया कि जीरो टिलेज से किसान कम लागत में अच्छी उपज ले सकते हैं। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवांगी कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उर्वशी वर्मा, सीओ अमर सिन्हा, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि सलाहकार के अलावा क्षेत्र से आए किसान उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.