छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत।NRइंडियाNEWS
वैशाली :छात्र राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी वैशाली द्वारा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन के नेतृत्व में हाजीपुर के गाँधी सेतु पाया नंबर 1 के पास हाजीपुर आगमन पर छात्र राष्ट्रीय लोक जननशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव का छात्र रालोजपा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव आगामी होनेवाले विधान परिषद् के चुनाव को लेकर वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर एनडीए उम्मीदवार भुषण कुमार राय के पक्ष में जन प्रतिनिधी से मिलकर वोट करने की अपील करेंगे। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,छात्र रालोजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक भारती,छात्र रालोजपा जिला महासचिव गुड्डू यादव,छात्र रालोजपा संगठन सचिव मनीष कुमार सिंह, रालोजपा जिला महासचिव बब्लू पासवान, रालोजपा जिला सचिव छोटन पासवान, विधार्थी परिषद् के राजेश यादव, राजा कुमार,जिला सचिव अनिकेत भारद्वाज,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सहित छात्र रालोजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।