April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्णबड़ा गांव से पातेपुर थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में उक्त गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति कृष्णबड़ा गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र रामकिशोर सिंह है।पुलिस गिरफ्तार युवक के विरुद्ध शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मद्यनिषेध विभाग के नंबर पर सूचना मिली कि कृष्णबड़ा गांव के दुर्गा मंदिर के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर गाली गलौज तथा हंगामा कर रहा है। विभाग के द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उक्त गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र रामकिशोर सिंह के रूप में की गई। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति को थाने ले आई जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उक्त व्यक्ति के शरीर मे एल्कोहल की पुष्टि होने पर पुलिस उक्त युवक के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत नामजद प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.