April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुंदन सिंह को लोजपा आर युवा विंग का पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

पातेपुर के गोविंदपुर गौड़ा उर्फ गाड़ा गांव निवासी कुंदन सिंह को लोजपा आर युवा विंग का पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाए गया है। मनोनयन पर दर्जनों पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष प्रकट करते हुए कुंदन को बधाई दी है।
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा पार्टी के सभी मंच-मोर्चे को प्रखंड, पंचायत स्तर पर सुसंगठित, सक्रिय व विस्तार के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश के मद्देनजर पातेपुर में लोजपा आर के प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पातेपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई। युवा विंग के प्रदेश सचिव राम जिनिस पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से लोजपा आर के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के अलावा युवा प्रदेश महासचिव पवन राज, युवा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल कन्हैया, सोनू सूद, जिला सचिव अंकित पासवान, दीपक पासवान, सुनील पासवान, अरविंद सिंह, पिन्टू सिंह, राजेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, रामानंद पासवान, निशांत केशव, राकेश कुमार, शुभम कुमार दास, विनोद राय आदि के अलावा पातेपुर प्रखंड के कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पार्टी के प्रति निष्ठावान युवा कार्यकर्ता कुंदन सिंह का नाम यूथ विंग के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने ध्वनिमत से अनुमोदन किया। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव दीपल कुमार बबलू ने तत्काल ही मनोनयन से संबंधित पत्र जारी कर दिया। उपस्थित नेताओं ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष कुंदन को बधाई दी। इस मौके पर मेन विंग के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष कुंदन को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अविलंब अपने प्रखंड में कमिटी गठित कर अपने जिला व प्रदेश कमिटी को भी अवगत कराएंगे। उन्होंने उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी मंच-मोर्चे को जमीनी स्तर पर मजबूत कर पार्टी के जनाधार में और भी वृद्धि कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के हाथ को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.