प्रेमा चौधरी के घर वापसी पर राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष । रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकर। पातेपुर( वैशाली)के पूर्व राजद विधायक श्रीमती प्रेमा चौधरी के राजद में पुनः घर वापसी से राजद कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है ।श्रीमती चौधरी विधान सभा चुनाव से पूर्व राजद छोड़कर जदयू में शामिल हो गई थी। जिसके कारण पातेपुर राजद कार्य कर्ताओं में मायूसी छाई हुई थी ,किन्तु फिर से राजद में आने से कार्यकर्ताओं में उत्साहित है ।प्रेमा चौधरी शनिवार को पटना में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के हाथों राजद की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर पातेपुर से सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता प्रेमा चौधरी के जडूआ स्थित आवास पर पहुँच कर उन्हें बधाई दी ।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राज नारायण राय,पूर्व जिला पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष सीता राम राय,मुखिया राम प्रवेश राय,मुखिया पति भोला राय,मुखिया पति अमित कुमार उर्फ नटवर,पूर्व मुखिया बाँके लाल राय,पूर्व मुखिया ललित राय,पूर्व मुखिया पति मनीष यादव,पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप कुमार सिंह ,मुन्ना सिंह,राजद नेता मिथलेश राय,आशिफ इकबाल उर्फ अनूठे,आदि भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनके आवास पहुँच उन्हें घर वापसी पर बधाई देते हुए कहाकि श्रीमति चौधरी के फिर से राजद में शामिल होने से पातेपुर में राजद और मजबूत होगी।उनके जदयू में चले जाने से पार्टी कमजोर हुई थी अब पुनः उनके शामिल होने से पार्टी में मजबूती आयेगी ।पूर्व विधायक अपने आवास पर पूर्व मुखिया को बाँके लाल राय समेत कई लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई।वही प्रेमा चौधरी ने कहा कि मैं अपने घर मे आकर खुशी महसूस कर रही हूं ।जद यू में जाकर बहुत बड़ी भूल की थी ।वहाँ घुटन महसूस हो रही थी