April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन
महुआ में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का कार्य शुरू होते ही कार्यालय पर चहल पहल शुरू, पूर्व उप प्रमुख सह नप के पार्षद ने किया कार्यालय का उद्घाटन
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को प्रमुख और उप प्रमुख कक्ष का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही प्रमुख और उप प्रमुख ने कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार संभालते ही कार्यालय पर चहल-पहल बढ़ गई।
कार्यालय उद्घाटन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की भीड़ हुई। प्रमुख और उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन नगर परिषद के पार्षद सह पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित प्रमुख और उप प्रमुख से सच्चाई के साथ कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के हित को देखते हुए वे सदैव कार्य करेंगे। श्री राय ने कहा कि कार्यालयों में भ्रष्टाचार को दूर करना और जनता के कदम से कदम मिलाकर चलना प्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य है। कार्यभार संभालते ही प्रमुख सरस्वती देवी और उप प्रमुख दयानंद राय ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह लोग राग द्वेष से हटकर कार्य करेंगे। जनता के हित में जो कार्य योजना होगी उसे करते चलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ का विकास करना उनका प्रथम लक्ष्य होगा। इधर कार्यालय का उद्घाटन होते ही प्रखंड परिसर में चहल पहल बढ़ने लगी है। अन्य प्रतिनिधियों का भीड़-भाड़ यहां होने से प्रखंड परिसर गुलजार होने लगा है। इस मौके पर अजरा खातून, अमरनाथ सिंह, मों कमाल, श्याम सुन्दर चौधरी, शैली देवी, कुसुल कुमार, मो साहिल रजा, मनोज, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.