मेडिकल कॉलेज के रूप में महुआ वासियों का सच होता सपना ,निर्माण कार्य जोरों पर।रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर( वैशाली )बिहार सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सह महुआ के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में महुआ में मेडिकल कॉलेज का जो सपना बुना गया था ,वह सच होता दिखाई दे रहा है। समस्तीपुर से पटना जाने वाली राजधानी रोड, महुआ नगर पंचायत अब नगर परिषद क्षेत्र छतवारा में निर्माणाधीन महुआ मेडिकल कॉलेज के कार्य प्रगति पर है। महुआ मेडिकल कॉलेज के दाहिनी ओर से बाया नदी की कल कल धारा बह रही है ,तो दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाली राजधानी सड़क, इस के बीचो बीच महुआ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड बीएससी नर्सिंग का निर्माण कार्य जोर शोर से आगे की ओर बढ़ रहा है। बताते चलें कि कटोरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 3 वर्षों में इसका निर्माण कार्य पूर्ण करना है। जिसकी शुरुआत पिछले वर्ष 9 फरवरी 2021 को शुरू हुई जो 2023तक पूर्ण कर देना है ।यह निर्माण कार्य 117110 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है ।इसके निर्माण के लिए 462.11 करोड़ का खर्च रखा गया है। वैशाली वासियों खासकर महुआ वासियों के लिए यह एक अमूल्य धरोहर गौरव के रूप में साबित होगी ।जब लोग इसके बन जाने के बाद अपने रोगियों के इलाज के लिए पटना न जाकर महुआ में ही कुशल चिकित्सकों द्वारा इलाज करा सकेंगे। दूसरी तरफ मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए भी यह एक मार्गदर्शन का कार्य करेगी ,कि जब मेडिकल कॉलेज हमारे क्षेत्र में है तो क्यों न हम इसका लाभ लेकर डॉक्टर बन समाज की सेवा करें ।अब तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा, कि मेडिकल कॉलेज से क्षेत्र के लोग कितना लाभ होगा।