माघी पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जी का ध्वजारोहण । रिपोर्ट नागेंद्र कुमार/सुधीर मालाकार
माघी पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जी का ध्वजारोहण ।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार। पातेपुर (वैशाली)प्रखण्ड के नून नदी के तट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर दशकों से हनुमान जी का धजारोहन हेतु प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांव से झंडा चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं से पूरा मेला परिसर ,आस पास के गांव में भक्ति मय माहौल कायम रहा ।हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी पातेपुर स्थित प्रसिद्ध एवम इतिहासिक राम जानकी मंदिर परिसे पातेपुर महंथ श्री विश्वमोहन दास जी महाराज के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ पातेपुर बाजार का भ्रमण करते हुए नून नदी तट पर बनी हबीबपुर पुल पर लगने वाले माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला में पातेपुर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते है ।पातेपुर राम जानकी मंदिर पातेपुर से हनुमान जी का ध्वजा महंथ विश्वमोहन दास जी का शोभा यात्रा जैसे ही हबीबपुर के लिए रवाना हुआ , श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी ।शोभा यात्रा में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह,रणधीर सिंह,चंदन सिंह चंदेल,भवानी प्रताप सिंह,सहगल यादव,उत्तम पटेल,छोटू सिंह,जगदीप ठाकुर,अरविंद राय,विट्टू कुमार,संजीव सिंह,मोहन जी जिला परामर्शी रूपेश सिंह,दिवाकर सिंह,राज कुमार सिंह,मछु सहनी,कुंदन शर्मा,सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे ।
