पातेपुर क्षेत्र में चोरों के आतंक से सहमे हैं लोग । रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
पातेपुर क्षेत्र में चोरों के आतंक से सहमे हैं लोग ।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार /सुधीर मालाकार । पातेपुर (वैशाली )थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग के बाजितपुर दुर्गा मंदिर के निकट एक घर से बीती रात अज्ञात चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब लाखों रुपये के जेवरात,कपड़ा के साथ कीमती सामान का चोरी की घटना से गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्री में राघोपुर नर्संडा पंचायत के महुआ ताजपुर मार्ग के बाजितपुर दुर्गा मंदिर के निकट बैक ऑफ इंडिया के पीछे सेवा निवृत्त शिक्षिका रमा देवी के घर मे जब चोरी की घटना हुई उस समय शिक्षिका अपने पुत्र के यहां पूना गए हुए थे ।घर पर उनकी पुत्री सहायक कोमल एवम दामाद जितेंद्र कुनार झा जो अपने पैतृक गांव में एक समारोह में चले गये थे ।जब सुबह विद्यालय जाने के लिए आये तो घर का मुख्य दरवाजे के ताला खुला था ।वही घर के अंदर के अंदर देखा तो गोदरेज,बक्सा भी खुल हुआ था और कपड़ा बिखरा पड़ा था ।चोरी की घटना की सूचना पातेपुर पुलिस को देने पर वे आकर घटना का मुआयना किया,वही ग्रामीणों के मांग की ,डॉग स्क्वाड बुलाया जाए ताकि चोरों की शिनाख्त हो सके ।मंगलवार की अपराह्न डॉग स्क्वायड बुलाया गया किन्तु अभी तक कुछ परिणाम नही मिल पाया है।पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि जल्द ही इसका उद्भेदन कर लिया जायेगा।इस अवसर पर धनेश मिश्रा,मुखिया पति मौजे लाल साह,पूर्व मुखिया पति अमरेश ठाकुर,संजीत कुमार सहित अन्य लोग घटना स्थल पर मौजूद थे ।
