महुआ में संक्रमण दर घटकर हुआ शून्य महुआ। नवनीत कुमार महुआ में कोविड का संक्रमण दर घटकर अब शून्य हो गया है। बीते ढाइ सप्ताह अधिक से एक भी यहां संक्रमित मरीज यहां जांच के दौरान नहीं मिले हैं। जबकि प्रतिदिन 300 लोगों की एंटीजन जांच की जा रही है। जहां सभी नेगेटिव आ रहे हैं। मंगलवार को भी यहां अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में 300 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड की तीसरी लहर पर नियंत्रण को लेकर जांच और टीकाकरण तेजी से जारी है। यहां 300 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा 150 लोगों का आरटीपीसीआर और 70 का ट्रूनेट जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। यहां महुआ के अलावा विभिन्न प्रखंडों से भी लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 550 लोगों का टीकाकरण भी किया गया।। वही 142 किशोर किशोरियों को प्रथम और द्वितीय डोज का टीका दिया गया। यहां किशोर किशोरियों को को-वैक्सीन का प्रथम और दूसरा डोज भी दिया जा रहा है। प्रिकॉशन डोज 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को दिया जा रहा है। टीकाकरण में युवा युवतियों और किशोर किशोरियों में खासा उत्साह है। हाईस्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।